[smartslider3 slider="2"]

भारतीय रेल में हरी चादर गैंग,लापरवाही या ऊपरी दानापानी का चक्कर!

Connect With Social Media

डीडीयू जंक्शन- मुस्कान के साथ सेवा का दावा करने वाली भारतीय रेल अब असुरक्षित होती जा रही है। ट्रेन की कोच के भीतर अनाधिकृत रूप से वेंडर्स,किन्नर,भिखारी तो थे ही अब पीर बाबा के भक्तजन भी हरी चादर फैलाये दिख रहे हैं। आपको बतादे कि डीडीयू जंक्शन पर दो सुरक्षा एजेंसियां कार्य करती है जिनके दो खुफिया एजेंसी भी मौजूद रहती है बावजूद इसके ट्रेनो में अनाधिकृत तरीके से व्यवसाय करने वालो को खुली छूट कैसे मिल जाती है ये सुरक्षा एजेंसियों के कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े करती है।सवाल यह भी है कि कही सुरक्षा एजेंसियों की कृपा से तो ये लोग ट्रेंन के भीतर सवार तो नही हो रहे।

पीर बाबा के भक्त काफिरों से चंदा जुटाते हुए

●अब इन पीर बाबा के भक्तों को देखिये,हरी चादर फैलाये ये दोनों चंदा जुटाने के लिए ट्रेनों को भी नही बख्स रहे हैं।ये नजारा 12321 अप मुम्बई मेल का है जब डीडीयू जँ से ट्रेन खुलते ही ये सवार होते है और प्रयागराज तक इनका सफर समाप्त हो जाता है।तब तक हजारों रुपये चंदा जुटाकर अपना और अपने पालकों का ऊपरी दाना पानी का जुगाड़ भी कर देते हैं। क्या रेलवे किन्नर,भिखारी,नशेड़ियों को रेल परिसर में घुसने की अनुमति देता है और अगर नही देता तो इस करतूत का जिम्मेदार कौन!

Leave a Comment

error: Content is protected !!