[smartslider3 slider="2"]

भागने के फिराक में थी लुटेरी दुल्हन,नकली शादी की असली पटकथा वाले गैंग ने दूल्हे को लूटा

Connect With Social Media
वीआईपी गेट पर पकड़ी गई दुल्हन

मुग़लसराय- नकली शादी की असली पटकथा लिखने वाला गैंग चन्दौली जिले में तेजी से पाव पसार रहा है। दलालों का नेक्सस गरीब परिवार को बेटी की शादी के बदले पैसे और बेटी वापस दिलाने का झांसा देकर दूसरे प्रदेशों व प्रदेश के दूसरे हिस्सों में अपना जाल फेंकते है और शादी के बाद शुरु होती है लुटेरी दुल्हन के भागने वाला क्लाइमेक्स। ऐसा नही है कि दलालों के झांसे में आये सभी दूल्हे अपनी दुल्हन को अपने घर ले जाने में सफल होते है बल्कि कभी कभार किस्मत अच्छी रहती है तो दुल्हन पकड़ी भी जाती है।लेकिन क्या फायदा जब सब धन दौलत लुटा दिया।

मौके पर डायल 112

●ताजा मामला मुग़लसराय कोतवाली अंतर्गत काली मंदिर के सामने वीआईपी गेट का है जहां चकिया से शादी कर लौट रहे मथुरा निवासी दूल्हा से दुल्हन ने उसके घर जाने से मना कर दिया और तरह तरह के बहाने बनाने लगी।

लुटेरी दुल्हन से पूछताछ करती पुलिस

●जब दूल्हे के परिजनों को शक हुआ तो एजेंट को फोन लगाया लेकिन तब तक एजेंट उनसे 20 हजार नकदी व 80 हजार के ज्वेलरी लेकर चंपत हो चुका था। खुद को ठगा सा महसूस करने पर भुक्तभोगी ने 112 नंबर पर काल करके सूचना दी जिसके बाद पुलिस दोनों पक्षो को मुग़लसराय कोतवाली ले गयी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!