[smartslider3 slider="2"]

स्कूटी फूंकने के बाद दुकान मकान जलाने की धमकी से सहमा परिवार,पुलिस से लगाई गुहार

Connect With Social Media

मुगलसराय- कोतवाली अंतर्गत लाठ न 1 न्यू महाल इलाके में गत 14 जनवरी की भोर में कतिपय युवक द्वारा चाय विक्रेता संतुमल के बेटे अजय की स्कूटी फुके जाने,घटना का एफआईआर दर्ज किए जाने,आरोपी को पकड़ कर थाने लाने और थोड़ी देर बाद छोड़ देने का मामला उलझता जा रहा है।दरअसल पुलिस के शिथिल रवैये के कारण पीड़ित युवक मानसिक रूप से अवसादग्रस्त होने की कगार पर पहुच गया।

जली हुई स्कूटी

दरअसल मामला वाराणसी से जुड़ा बताया जा रहा है जहाँ अजय ने बताया कि उसके रिश्तेदार के लड़के को जावेद नाम के युवक द्वारा गलत रास्ते पर ले जाने से रोकने पर उसकी दुश्मनी हो गयी अब वह समय बता कर पत्र भेज कर परेशान करना शुरू कर दिया है।तहरीर के अनुसार अजय को गत 8 जनवरी को धमकी मिली कि तुम्हारी स्कूटी एक सप्ताह के भीतर फूंक देंगे जिसकी शिकायत अजय ने कस्बा चौकी को दी बावजूद इसके 14 जनवरी को घटना को अंजाम दे दिया गया।जिसे लेकर पीड़ित व उसका परिवार भय के साये में जी रहा है।

FIR की कॉपी

प्राथमिकी दर्ज होने और आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को चंद घंटों में खुला छोड़ देना और पुनः धमकी भरा पत्र जिसमे 2 बार स्कूटी,दुकान व मकान जला देने की धमकी देने के पीछे का रहस्य समझ से परे है। थाना दिवस में गुहार लगाने के बावजूद कार्रवाई न होता देख अब पीड़ित उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने को तैयार है।

धमकी भरे पत्र

Leave a Comment

error: Content is protected !!