
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर ( अशोक कुमार जायसवाल) (मुगलसराय) कोतवाली क्षेत्र के पास गुरुवार को पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव ने किया।

चेकिंग के दौरान सवारी वाहनों सहित विभिन्न वाहनों के कागजातों की जांच की गई। अभियान में 12 ऑटो के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिनमें एक टोटो भी शामिल रहा। कुल मिलाकर 50 वाहनों का

चालान करते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
इस दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की हिदायत दी। वहीं दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की कि सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
