
मुग़लसराय-यूरोपियन कॉलोनी एवं बाकले ग्राउंड को चारों तरफ से बैरिकेट कर देने पर आज नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया।लोगो ने डीआरएम के कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे तानाशाह बताया।इस संबंध में लोगो ने बताया कि नगर की एकमात्र स्वच्छ ग्राउंड बाकले को नगर के लोगों के लिए प्रतिबंधित कर देने पर मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों ने प्रदर्शन किया गया है ।
●इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कहा कि बाकले ग्राउंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के लोगों की लाईफ लाईन है। यूरोपियन कॉलोनी में स्थित बाकले ग्राउंड में वर्षों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के लोगों के लिये स्वच्छ हवा के साथ टहलने का स्थान है। नगर के लोग रोज इस ग्राउंड में सुबह मॉर्निंग वॉक करने आते हैं। हम नगर के लोग थोड़ा सा स्वास्थ्य लाभ रोज ले लेते हैं, इससे डीआरएम साहब को परेशानी हो रही है ।
●संतोष कुमार ने कहा कि स्वच्छ हवा में मॉर्निंग वॉक नगरवासियो का मौलिक अधिकार है। इससे कोई भी अधिकारी छीन नहीं सकता।उन्होंने कहा कि यूरोपियन कॉलोनी में नगर के लोगों के ही भाई बंधु रहते हैं, उनको कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन रेल अधिकारियों को दिक्कत हो रही है। यह एक प्रकार की तानाशाही है इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
●संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि अगर डीआरएम डीडीयू द्वारा नगर के लोगों को बाकले ग्राउंड में प्रवेश से रोका गया, तो डीआरएम डीडीयू को व उनकी गाड़ी को मुगलसराय बाजार में प्रवेश करने से नगर के लोगो द्वारा रोक दिया जाएगा और एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।
इस अवसर संतोष कुमार पाठक एडवोकेट के साथ राम लखन, अवधेश प्रसाद, रामसकल, महेंद्र चौहान, नवीन, शीतल आदि मौजूद रहे।