
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन– खबर पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू जंक्शन से है प्लेटफार्म पर अवैध वेंडरों का मकड़जाल इस कदर हॉबी है कि इसे तोड़ पाना रेल अधिकारियों के ले लिए टेढ़ी खीर बन चुकी है। तस्वीर प्लेटफार्म के फल वेंडरों की है जहां एक वेन्डर के लाइसेंस पर दो से तीन अवैध वेन्डर कार्य करते नजर आते है।यह सारा कुछ सुरक्षा एजेंसियों के नाक के नीचे चल रहा है और एजेंसियां मौन है। आपको बता दें कि रेल परिसर में बिना टिकट प्रवेश पूर्णतया वर्जित है बावजूद इसके प्लेटफार्म पर सैकड़ो की संख्या में अवैध वेन्डर प्लेटफार्मो पर खाद्य सामग्री बेचते नजर आते हैं। दरअसल रेलवे द्वारा एक फल खोमचे पर एक वेंडर को लाइसेंस दिया जाता है और उस वेन्डर द्वारा 2 से 3 सहयोगी साथ ने रखा जाता है जो पूर्णतया अवैध है और जिन्हें सुरक्षा एजेंसी का खुला संरक्षण प्राप्त है।

सूत्र बताते हैं कि प्लेटफार्म पर एक फल खोमचे पर दो से तीन अतिरिक्त अवैध टेंडर रखने के बदले एक मोटी रकम सुरक्षा एजेंसियों को भी जाती है और इनका धंधा फलफूल रहा होता है। इन अनाधिकृत वेंडरो द्वारा आयेदिन घटतौली व यात्रियों से मारपीट की घटनाओं को अन्जाम दिया जाता है। बावजूद इसके रेल प्रशासन इन पर पूर्णता अंकुश लगाने में नाकाम दिखता है।


