[smartslider3 slider="2"]

बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल डोमरी में कक्षा 12 के छात्रों का भावभीनी विदाई समारोह

Connect With Social Media

पड़ाव, (धर्मेंद्र प्रजापति) वाराणसी। बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल डोमरी, पड़ाव में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह (फेयरवेल) बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों को विभिन्न आकर्षक टाइटल देकर सम्मानित किया और भावभीनी विदाई दी।
समारोह की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर तिलक एवं माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह का क्रम चला। कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने केक काटकर आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं प्रबंधन से आशीर्वाद प्राप्त किया।


विद्यालय की प्रधानाचार्या तथा सोसाइटी के सचिव मुकुल पाण्डेय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी, अनुशासन और आत्मविश्वास के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में संघर्ष और उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन कठिन समय में शिक्षक और विद्यालय की सीख उन्हें सही मार्ग दिखाएगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम में मिस फेयरवेल का खिताब कक्षा 12 कला वर्ग की छात्रा संजली कुमारी को तथा मिस्टर फेयरवेल का खिताब कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के छात्र मयंक यादव को प्रदान किया गया।
समारोह के अंत में सभी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कक्षा 12 के विद्यार्थियों को विदाई दी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!