[smartslider3 slider="2"]

सैयदराजा विधानसभा के बूथों का डीएम ने किया निरीक्षण, बीएलओ को त्रुटिरहित SIR कार्य के निर्देश

Connect With Social Media

चंदौली। (अशोक कुमार जायसवाल ) जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने बुधवार को सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर वहां चल रहे कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्य की प्रगति देखी और कार्य संतोषजनक पाए जाने पर टीम की सराहना की।


जिलाधिकारी ने बीएलओ और संबंधित कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि SIR एक महत्वपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से सावधानीपूर्वक और पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य संपादित करने को कहा, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन हो सके।


उन्होंने यह भी कहा कि अब तक जिस मेहनत और लगन के साथ कार्य किया जा रहा है, उसी तरह आगे भी निरंतर बेहतर प्रदर्शन करते रहें। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर दिव्या ओझा सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!