[smartslider3 slider="2"]

पुण्यतिथी पर याद किये गए पं दीनदयाल उपाध्याय,उठा आदमकद प्रतिमा का मामला

Connect With Social Media

चन्दौली- प्रखर राष्ट्रवादी, कुशल संगठनकर्ता, अंत्योदय और एकात्म मानववाद के महान प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर राष्ट्री स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने उनके रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 1 यार्ड स्थित स्मृति स्थल पर लगे पोल पर माल्यार्पण किया।

उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा बताया।साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

आज पूण्य तिथि के दिन संघ के लोगो मे चर्चा का विषय यह रहा कि जिनके नाम पर करोड़ो खर्च कर स्टेशन का नामकरण हुआ पूरे परिसर में कही उनकी एक अदद प्रतिमा तक नही लगाई गई। वक्ताओं के क्रम में रोहित ने इस पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता होगी। इस मौके पर निखिल कपाही,रोहित जी, भुवनेश्वर जी, सौरभ चंद्रा जी,सौरभ बरनवाल जी समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!