[smartslider3 slider="2"]

नौगढ़ बीआरसी में “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम संपन्न, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

Connect With Social Media

चंदौली, नौगढ़। नौगढ़ ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में मंगलवार को “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का भव्य और सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी लाल मनीराम कनौजिया ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि सुजीत सिंह उर्फ सुड्डू सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्वागत गीत और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। ब्लॉक स्तरीय इस आयोजन में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी अभिभावकों और स्थानीय जनसमुदाय को दी गई, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा सके।
इस अवसर पर प्रत्येक न्याय पंचायत से चयनित पांच-पांच मेधावी बच्चों को ट्रॉफी, कॉपी, पेन और पेंसिल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सुजीत सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा को समाज की मजबूत नींव बताया और बीआरसी परिसर में सीसी रोड निर्माण कराने की घोषणा करते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी लाल मनीराम कनौजिया ने अपने संबोधन में शिक्षकों से अपील की कि प्रत्येक विद्यालय से कम से कम पांच मेधावी विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाए, ताकि वनांचल क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ा जा सके। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्य अतिथि और सभी सहयोगियों का आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री विवेक सिंह, नोडल संकुल आलोक तिवारी, एआरपी संजीव सिंह एवं अशोक कुमार, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुशील सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव, प्रधानाध्यापक लालजी भारती, सहायक अध्यापक अजीत उपाध्याय, अनुदेशक, शिक्षामित्र सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!