[smartslider3 slider="2"]

सर्वोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए समिति की बैठक संपन्न

Connect With Social Media

चंदौली।विकास भवन सभागार में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (पूर्ववर्ती राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) में सत्र 2026-27 के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रवेश समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई ने की।
बैठक में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद में संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय हेतिमपुर (चकिया) तथा गोलाबाद (नौगढ़) में प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा से संबंधित तैयारियों की जानकारी दी।
मुख्य विकास अधिकारी ने परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक में समन्वय और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने पर जोर दिया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!