
चन्दौली- संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के चौथे क्रम में युवाओं हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पीडीडीयू नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विद्यार्थी कार्य विभाग, दीनदयाल उपाध्याय नगर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं आरती के साथ किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों एवं समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

●कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शैलेंद्र सिंह ने रक्तदान को मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताया। विशिष्ट अतिथि गुरु नारायण उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अनिल यादव ने कहा कि आज टेक्नोलॉजी के माध्यम से बहुत कुछ बनाया जा सकता है।लेकिन आज तक रक्त का निर्माण संभव नहीं हो सका है इसलिए रक्तदान सबसे बड़ा दान है।

●कार्यक्रम का संचालन पार्थ ऐरी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन नागा द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से आशुतोष राणा, अंकित विजय तिवारी, डॉ. एस. के. चतुर्वेदी, डॉ. दिनेश सिंह, फार्मासिस्ट इंद्रजीत सिंह, काउंसलर संध्या ज्योति, दयाशंकर, लखनदर एवं रोहित यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।