[smartslider3 slider="2"]

किन्नरों ने टीएसआई पर बोला हमला,मामला दर्ज

Connect With Social Media

चन्दौली-खबर मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र से है जहाँ किन्नरों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है।रविवार की देर शाम नगर के वीआईपी गेट के सामने ड्यूटी पर तैनात टीएसआई रामगहन राम पर नशे में धुत दो से तीन किन्नरों ने हमला बोल दिया।स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों ने किसी प्रकार टीएसआई का बीच बचाव किया।घटना को अंजाम देने के बाद किन्नर भाग निकले।बहरहाल कुड़ाबाजार चौकी प्रभारी मनोज तिवारी ने सरकारी कार्य मे व्यवधान व सरकारी कर्मचारी पर हमले का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गए हैं।


बताया जाता है कि पड़ाव चौराहे पर किसी यातायात कर्मी ने किन्नर के ऑटो का चालान काटा था जिसको लेकर किन्नरों ने इस घटना को अंजाम दिया।एक तरफ लता किन्नर व सोनू किन्नर समाज मे अच्छी छवि से अपनी पहचान बनाये है वही नगर में दर्जनों नकली किन्नर असली की भीड़ में मनमानी करते नजर आते है। ये किन्नर ट्रेंनो में यात्रियों से जबरिया पैसे छिनने से लेकर दर्जनों ऑटो रिक्शा सड़को पर एमवी एक्ट का उलंघन करते हुए चलवा रहे है और पुलिस द्वारा कार्रवाई किये जाने पर मारपीट पर आमादा हो रहे हैं। गत दिनों डीडीयू स्टेशन गेट के सामने बीच सड़क खड़ी किन्नर के आटो को यातायात सिपाही द्वारा हटाने के लिए कहने पर भी हंगामा कर दिया था।जिला प्रशासन ऐसे किन्नरों की जांच कराए तो दो तिहाई किन्नर नकली ही मिलेंगे जिनमे कुछ अपराधियो के किन्नर वेश में छिपने की भी आशंका जताई जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!