[smartslider3 slider="2"]

मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बनी विवाद की वजह,पूर्व विधायक व पुलिस आमने सामने

Connect With Social Media

चंदौली- जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। प्रशासन द्वारा डीजे बजाने से रोकने पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू नाराज़ हो गए और उनके समर्थकों के साथ पुलिस प्रशासन से तीखी नोक-झोंक हो गई।


बताया जा रहा है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान तय मानकों से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था, जिस पर मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने उसे बंद कराने का निर्देश दिया। इसी दौरान पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे।विवाद बढ़ने के दौरान पूर्व विधायक द्वारा दिया गया एक आपत्तिजनक बयान भी सामने आया।


प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्ती बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है लेकिन पूर्व विधायक के बयान और वायरल वीडियो को लेकर इलाके में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!