[smartslider3 slider="2"]

पुलिस ने रोकी भाकियू (टिकैत) की तिरंगा यात्रा, किसानों से तीखी नोकझोंक

Connect With Social Media

चंदौली-(अशोक कु जायसवाल की रिपोर्ट) जिला मुख्यालय पर सोमवार दोपहर उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा को पुलिस ने रोक दिया। भाकियू के कार्यकर्ता पांच ट्रैक्टरों के साथ तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे, लेकिन पुलिस लाइन के पास सदर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार और सदर कोतवाल संजय कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ यात्रा को आगे बढ़ने से रोक दिया।

●भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के मंडल प्रवक्ता मणिदेव चतुर्वेदी ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैक्टर के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकालने की सूचना तीन दिन पूर्व जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस द्वारा यात्रा को रोके जाने से किसानों में रोष व्याप्त है।

●उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर किसानों की पहचान और शान है, और किसान अपने गणतंत्र पर्व को ट्रैक्टर के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाना चाहते थे। इसमें कोई भी आपत्तिजनक या गैरकानूनी बात नहीं थी, फिर भी पुलिस ने भारी बल लगाकर किसानों को रोक दिया।

●मणिदेव चतुर्वेदी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों को तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी गई, तो वे आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इसके बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत स्वयं चंदौली पहुंचेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और पुलिस की होगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!