[smartslider3 slider="2"]

चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

Connect With Social Media

चंदौली-पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लाग्हें के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैयदराजा पुलिस को सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

●चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर किल्लाधानापुर बाईपास हाईवे से अभियुक्त रामप्रवेश यादव (23 वर्ष), निवासी हलुआ मड़ई, थाना सैयदराजा को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से हीरो कंपनी की बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल तथा 850 रुपये बरामद किए गए।
इस संबंध में थाना सैयदराजा पर दर्ज मुकदमा संख्या 06/26 में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, उप निरीक्षक सुनील कुमार, उप निरीक्षक अजय सिंह राणा एवं राजीव कुमार शुक्ला शामिल रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!