[smartslider3 slider="2"]

सरने की धरती पर अमर क्लब मिनी वॉलीबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ

Connect With Social Media

चंदौली- (अशोक जायसवाल की रिपोर्ट ) अलीनगर थानांतर्गत सरने गांव की धरती पर अमर क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय मिनी वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश मंत्री चंदेश्वर जायसवाल उपस्थित रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला चंदौली के सहसंयोजक गुरदीप सिंह ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।


●कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक नाथ दीक्षित ने की, वहीं स्वागत की जिम्मेदारी कांची रंजीत त्रिपाठी ने निभाई।
उद्घाटन के उपरांत टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रामनगर और गोधना की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में गोधना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रामनगर को 25–18 के स्कोर से पराजित कर जीत दर्ज की।

●इस अवसर पर संतोष प्रजापति (प्रधान), मक्खन तिवारी, अमरेश दीक्षित, निखिल सेठ, निखिल गुप्ता, अमित पाल, आदिपुर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

●आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!