[smartslider3 slider="2"]

अलीनगर पुलिस ने आरपीएफ की मुखबिरी पर 2 लाख 30 हजार की अंग्रेजी शराब किया बरामद

Connect With Social Media

अलीनगर, चंदौली – पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अलीनगर थाना और आरपीएफ पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में 229.5 लीटर नाजायज अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान विक्रम कुमार महतो और पंचम कुमार महतो के रूप में हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 5 बोरो में अवैध शराब बरामद हुई है, जिसमें 8PM गोल्ड, आफ्टर डार्क और 8PM टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब शामिल है। बरामद शराब की कीमत करीब 2 लाख 30 हजार रुपये है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे नाजायज शराब खरीद कर बेचते हैं, जिससे उन्हें काफी ऊंचे दाम मिलते हैं। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, उ0नि0 अमित सेन सिंह, हो0गार्ड विजय बहादुर और आरपीएफ टीम के स0उ0नि0 मो0 शाहिद खान, आरक्षी छोटेलाल यादव और आरक्षी आनन्द कुमार शामिल थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से शराब तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!