
चंदौली जनपद के धीना रेलवे स्टेशन के पास दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपनी तीन वर्षीय मासूम बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही धीना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना धीना थाना क्षेत्र के बैरी खुर्द गांव की है। मृतका की पहचान ज्योति (26 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ज्योति का अपने पति सुक्खू से किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद ज्योति अपनी तीन साल की बेटी लाडो को गोद में लेकर घर से निकल गई।

परिजनों के अनुसार, पति सुक्खू ने पत्नी के पीछे जाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह रास्ते में नहीं मिली। इसी दौरान ज्योति ने धीना रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर अपनी बेटी के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी, जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतका के परिजन शव मिलने का इंतजार कर रहे हैं। तीन वर्षीय मासूम लाडो की मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।
इस संबंध में धीना थाना प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला के मायके पक्ष द्वारा तहरीर देने की बात कही गई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।

मृतका के पति सुक्खू ने बताया कि एक दिन पहले परिवारिक मामले को लेकर मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी बच्चों को गोद में लेकर घर से निकल गई और कहा कि वह धीना थाने जा रही है। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिली तो वे घर लौट आए। बाद में पुलिस से आत्महत्या की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि मामूली विवाद के बाद उठाए गए इस कदम से पूरा परिवार बिखर गया है और सभी गहरे दुख में हैं।
यह घटना एक बार फिर पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव के गंभीर परिणामों की ओर इशारा करती है, जिसने एक मां और उसकी मासूम बेटी की जिंदगी छीन