[smartslider3 slider="2"]

चन्दौली पुलिस का सघन अभियान: चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Connect With Social Media

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय),  (अशोक कुमार जायसवाल )चन्दौली।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद भर में चाइनीज मांझा बेचने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस) व सभी क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्षों और पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बाजारों व दुकानों पर विशेष जांच की।
अभियान के दौरान पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि चाइनीज मांझा की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि कोई दुकानदार चोरी-छिपे इस मांझे को बेचते हुए पाया गया या उसके पास चाइनीज मांझा बरामद हुआ, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने परिवार और मित्रों को चाइनीज मांझे के खतरों के बारे में जागरूक करें और पतंग उड़ाने के लिए सुरक्षित व स्वदेशी मांझे का ही प्रयोग करें। चाइनीज मांझा अत्यंत तेज होता है, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को गंभीर चोट लगने की आशंका रहती है। साथ ही यह पर्यावरण और पक्षियों के लिए भी हानिकारक है।


पुलिस ने यह भी कहा है कि यदि किसी बाजार या दुकान पर चाइनीज मांझा की बिक्री की सूचना मिले तो तत्काल नजदीकी थाने में जानकारी दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। जनपद पुलिस ने लोगों से सुरक्षित रहकर त्योहारों का आनंद लेने और प्रतिबंधित मांझे से दूर रहने की अपील की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!