[smartslider3 slider="2"]

सकलडीहा में खुला टीवीएस बाइक का नया शोरूम, विधायक सुशील सिंह ने किया शुभारंभ

Connect With Social Media

चंदौली। सकलडीहा कस्बे में टीवीएस मोटर्स का नया बाइक शोरूम खुलने से क्षेत्रीय लोगों को बड़ी सुविधा मिली है। सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया। शोरूम के उद्घाटन से अब लोगों को टीवीएस की बाइक खरीदने के लिए मुगलसराय या वाराणसी नहीं जाना पड़ेगा।
यह शोरूम सकलडीहा कस्बे के चंदौली मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के सामने स्थापित किया गया है। अब तक सकलडीहा में अन्य कंपनियों के बाइक शोरूम तो मौजूद थे, लेकिन टीवीएस का शोरूम नहीं होने के कारण ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि टीवीएस एक भरोसेमंद ब्रांड है और इसके शोरूम के खुलने से क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण दोपहिया वाहन अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होंगे। उन्होंने शोरूम के प्रोपराइटर शुभम सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र के विकास और रोजगार सृजन की दिशा में भी महत्वपूर्ण है।


ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि आज के समय में बाइक आमजन की मूलभूत आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने बताया कि इस शोरूम में टीवीएस कंपनी के सभी प्रमुख वेरिएंट एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेंगे, जिससे ग्राहकों को बेहतर विकल्प मिल सकेंगे।
इस अवसर पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, अम्बरीश सिंह भोला, धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, महेंद्र सिंह, बीडीओ विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, जेई बिनोद कुमार मिश्र, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह, टुनटुन सिंह, संजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!