[smartslider3 slider="2"]

शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में संविधान संवाद रैली में बड़ी भागीदारी का आह्वान

Connect With Social Media

मुगलसराय। (अशोक कुमार जायसवाल)

शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक पूर्वी बाजार स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर से संबंधित जनता को आ रही समस्याओं, मनरेगा का नाम बदलने व कानून में प्रस्तावित बदलाव, तथा 8 फरवरी को वाराणसी में आयोजित होने वाली संविधान संवाद रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही स्थानीय जनसमस्याओं के विरोध में निरंतर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि

भाजपा सरकार जनता के हितों से खिलवाड़ कर रही है और उसके कई फैसलों से आम लोगों में असंतोष है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मनरेगा कानून में किए जा रहे बदलावों के खिलाफ लगातार विरोध दर्ज कराती रहेगी और एसआईआर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी पूरी तरह तत्पर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 8 फरवरी को वाराणसी में होने वाली संविधान संवाद रैली को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करें।
शहर अध्यक्ष ने कहा कि यह रैली लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित के मुद्दों को उठाने का मंच बनेगी। बैठक में दयाराम पटेल,

राजकुमार अरोड़ा, संजय जायसवाल, इसरार कुरैशी, नेसार शाह, कन्हैया मोदनवाल, साबिर राइन, मुन्नी सिंह, ऋषि दयाल, दीपक चौधरी, अजय माली, देवेश महाराज, रमेश पांडे, नरगिस बानो, रमेश यादव, संतोष यादव और लक्ष्य सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता बृजेश गुप्ता ने की, जबकि संचालन संजय जायसवाल ने किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!