[smartslider3 slider="2"]

2802 अपात्र राशन कार्ड धारक चिह्नित, सरकारी निर्देश पर जल्द होंगे कार्ड रद्द

Connect With Social Media

चहनियाँ(चन्दौली) उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर चहनियाँ विकासखंड में 2802 अपात्र राशन कार्ड धारकों की पहचान की गई है। इन सभी अपात्र लाभार्थियों के राशन कार्ड जल्द ही निरस्त किए जाएंगे। यह कार्रवाई इंटर-मिनिस्ट्रियल डेटा फॉर राइटफुल टारगेटिंग (18 KPLS) के तहत की जा रही है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुँच सके।
जांच में ऐसे लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं, जिनके पास चार पहिया वाहन, पाँच एकड़ से अधिक कृषि भूमि, सरकारी नौकरी, पक्का एवं अच्छा मकान है या जिनके बैंक खातों में नियमित रूप से अधिक लेन-देन दर्ज है। इन मानकों के आधार पर रसद विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए संभावित अपात्र लाभार्थियों के डेटा का फील्ड वेरिफिकेशन कराया जा रहा है।
सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपात्र पाए गए लाभार्थियों को चिह्नित (फ्लैग) किया जा रहा है। पूर्ति निरीक्षक के लॉग-इन से यह प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी के लॉग-इन से अंतिम अनुमोदन दिया जाएगा, जिसके बाद राशन कार्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
सकलडीहा की पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह ने बताया कि चहनियाँ क्षेत्र में चिह्नित किए गए 2802 राशन कार्ड धारकों में अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी श्रेणी के अपात्र लाभार्थी शामिल हैं। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा सभी पूर्ति निरीक्षकों को सरकार के निर्देशों का शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
ममता सिंह अपनी टीम के साथ इस अभियान को तेजी से पूरा करने में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल से वास्तविक जरूरतमंद गरीबों को उनका हक मिलेगा। अपात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने से रोका जाएगा और कार्ड निरस्तीकरण के साथ आवश्यकतानुसार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी, जिससे सरकारी योजनाएँ अपने उद्देश्य में सफल हो

Leave a Comment

error: Content is protected !!