[smartslider3 slider="2"]

चोरी की घटना का खुलासा,एक नाबालिग समेत दो पुलिस अभिरक्षा में

Connect With Social Media

चन्दौली- सैयदराजा पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस) तथा क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी की घटना में शामिल कुछ लोग चौकी क्षेत्र धरौली राजाबाजार के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रियांशु चौरसिया पुत्र महेन्द्र चौरसिया निवासी रविन्द्र पुरी थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी तथा राजेश मौर्या उर्फ बकरी पुत्र स्व. संतोष मौर्या निवासी भदैनी थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी के रूप में हुई है।
बरामद सामान
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक मोबाइल फोन, पीली धातु का शंखनुमा लाकेट, सफेद धातु की एक जोड़ी पायल तथा 4600 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार अभियुक्त राजेश मौर्या उर्फ बकरी और नाबालिग के खिलाफ पूर्व में भी भेलूपुर थाना वाराणसी तथा सैयदराजा थाना चंदौली में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं प्रियांशु चौरसिया के खिलाफ भी सैयदराजा थाने में मामला दर्ज पाया गया है।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना सैयदराजा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव, कांस्टेबल राजीव शुक्ला तथा कांस्टेबल अजय सिंह राणा शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!