मुगलसराय- कोतवाली कोतवाली अंतर्गत पराहूपुर में आज एक अजीब मामला प्रकाश में आया जब एक पिता ने अपनी ही 15 वर्षीय पुत्री को मकान के एक मंजिल से नीचे धकेल दिया। जिसके बाद पुत्री हुई अचेत हो गयी। जिसको इलाज हेतु राजकीय महिला चिकित्सालय भेजा गया।
मामले में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा प्रभारी डाक्टर एस के चतुर्वेदी ने बताया किशोरी की हालत ठीक नही है उसे लगातार वोमेटिंग हो रहा है और बेहतर इलाज के लिए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। घायल लड़की के पिता मनोज कुमार पांडेय जिनकी मानसिक हालत ठीक नहीं बताई जाती है जिसके चलते पिता ने पुत्री को धक्का दिया था।