[smartslider3 slider="2"]

जिले भर में बड़े ही अकीदत से मना शब-ए-बारात

Connect With Social Media

डीडीयू नगर(चन्दौली) शब-ए-बारात पर्व जिले भर में अकीदत के साथ मनाया गया। इस दौरान मस्जिदों और घरों में पूरी रात लोग इबादत में लगे रहे। साथ ही अपने गुनाहों से तौबा की। वहीं कब्रिस्तानों पर भी पहुंकर अपने बुजुर्गों के लिए मगफिरत की दुआएं की। यह सिलसिला पूरी रात चलता रहा। इससे मस्जिद और कब्रिस्तान गुलजार रहे। वहीं मुस्लिम बहुल इलाकों मुस्लिम महाल, कसाब महाल, शाहकुटी, नई बस्ती, इस्लामपुर, अलीनगर, लोको कॉलोनी, सिकटीय सहित नगर में चहल-पहल बनी रही। पूरे क्षेत्र को झालर बत्तियों से सजाया गया था। वहीं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 2 पर स्थित लाइन शाहिद बाबा के मजार पर भी जायरीनों का आना जाना लगा रहा। जिले में शब-ए-बारात त्यौहार को लेकर सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग तैयारियों में जुटे रहे। मस्जिदों और कब्रिस्तानों की साफ-सफाई और रौशनी आदि की व्यवस्था के अलावा सजावट में लोग लगे रहे। घरों में भी महिलाएं साफ-सफाई करने के बाद विभिन्न पकवान बनाने में लगी रही। शाम होते ही मस्जिदों में लोग इबादत के लिए पहुंचने लगे। पूरी रात लोग इबादत और कुरान करने के साथ ही अपने गुनाहों की माफी मांगने में लगे रहे। वहीं देश में अमन-चैन कायम रहने की दुआएं की। कब्रिस्तानों में पहुंचकर अपने बुजुर्गों की कब्रों पर फातिहा पढ़ा। साथ ही उनके मगफिरत की दुआएं की। अकीदतमंद दुलहीपुर कर्बला कब्रिस्तान, महावलपुर, प्लाट आदि क्षेत्रों में अपने पूर्वजों की कब्रों पर पहुंचे और फातेहा पढ़ा। शिया बस्ती जाफरी स्ट्रीट में भी अकीदतमंदों ने कर्बला कब्रिस्तान पहुंचकर फातेहा पढ़ा। वहीं देर रात आखरी इमाम मेंहदी की वेलादत के पुरनूर मौके पर महफिल का आयोजन किया गया।

सचिन पटेल की रिपोर्ट….

Leave a Comment

error: Content is protected !!