पीडीडीयू नगर-(अशोक कु जायसवाल) 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लघु उद्योग भारती, जनपद चंदौली के सदस्यों द्वारा एक होटल के प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। ध्वजारोहण के उपरांत संगठन के विस्तार एवं भविष्य की कार्ययोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें गहन विचार-विमर्श किया गया।

●बैठक में लघु उद्योग भारती चंदौली के अध्यक्ष उमाशंकर राय, पूर्व अध्यक्ष राकेश कांत राय, महामंत्री प्रेम नारायण राय, कोषाध्यक्ष सतीश राय, उपाध्यक्ष अभय सिंह, उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला सहित संगठन के अनेक सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

●कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में यदुराज कनोडिया (सनबीम स्कूल), शैलेंद्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह (मार्च सीमेंट), गोपाल शर्मा, राजेश यादव, इमरान, राजेश सिंह, अंशुल चतुर्वेदी, धर्म प्रकाश (ADR गैलरी) सहित अन्य सदस्यगण शामिल रहे।
●बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा स्थानीय लघु उद्योगों के हित में कार्य करने हेतु आगामी रूपरेखा तैयार की गई। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर जनपद चंदौली में लघु उद्योगों के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
●लघु उद्योग भारती चन्दौली के अध्यक्ष डब्लू राय के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों के साथ मिलकर गणतन्त्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहर का आयोजन किया गया था तत्पश्चात संगठन के सदस्यों के जलपान की व्यवस्था की गई थी और आगमी वाराणसी में प्रदेश अध्यक्ष के आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चर्चा हुई और संगठन के विस्तार की रणनीत भी तैयार की गई जिसमे राकेश कांत राय, यदुराज कनौड़िया जी, आनंद कुमार गुप्ता जी, राजेश सिंह जी , शैलेन्द्र सिंह जी, पी एन राय जी, तरुण सिंह जी, अभय सिंह जी , सन्दीप कुमार शुक्ला जी, दीपू राय जी, अंशुल चतुर्वेदी जी, प्रदीप कुमार पांडे जी, व अन्य उद्यमी उपस्थित रहे