चंदौली– ज़िला कॉंग्रेस कमेटी कार्यालय चंद्रा त्रिपाठी कॉंग्रेस भवन में ज़िला कॉंग्रेस के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ज़िलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में एस आई आर प्रक्रिया के तहत भाजपा सरकार द्वारा फॉर्म 7 के दुरुपयोग पर विस्तार से चर्चा हुई।

●बैठक में मौजूद उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि भाजपा सरकार फॉर्म 7 का दुरुपयोग कर दलितों व अल्पसंख्यकों सहित विपक्ष के वोटरों का वोट काट रही है ।देश में चुनाव आयोग भाजपा के आनुषांगिक संगठन के रूप में काम कर रहा है। ग़लत यूजीसी लाकर जाति को जाति से लड़ा दिया।सरकार ने लोगों का ध्यान
●बेरोज़गारी, महँगाई, व बर्बाद हो चुकी देश की अर्थव्यवस्था से हटाकर एस आई आर के बहाने प्रताड़ित कर रही है।कॉंग्रेस पार्टी लोगों को सहूलियत दिलाने के लिये हर स्तर पर संघर्ष कर रही है।
ज़िलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा कानून समाप्त कर देश के सबसे ग़रीब लोगों की रोजी रोटी छीन रही है।धर्म के नाम पर वोट लेकर सरकार में आई अब सनातन का घोर अपमान कर रही है । कांग्रेस पार्टी कर हाल में मनरेगा कानून वापस करा कर गरीबों का हक दिलाकर रहेगी कांग्रेस पार्टी जनपद चंदौली में 13 अगस्त को मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा निकालेगी। पद यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी मनरेगा कानून के तहत आम आदमी मजदूर गरीबों के हक अधिकार की आवाज उठाती रहेगी।
●इसी क्रम में 17फरवरी को विधानसभा का घेराव में जनपद चंदौली से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस जन लखनऊ कूच करेंगे।युक्त अवसर पर मधु राय, विजय त्रिपाठी,तरुण पाण्डेय, तौफिक खान, सतीश बिंद,रंजनी कांत पांडेय, राजेंद्र गौतम, रामा नंद यादव, मुनीर खान, शीतला प्रसाद सिंह, डॉ सुल्तान खा, प्रताप पाण्डेय, शिव तपस्या तिवारी, नवीन पाण्डेय, हम्मीर शाह, राधेश्याम यदुवंशी, श्रीकांत पाठक, दीनदयाल विश्वकर्मा, प्रेमचंद गुप्ता, अखिलेश्वर पाठक, अमलेंदु पांडेय, कमलेश संत, असगर अली, अमरदेव राम, उदय उपाध्याय, राकेश सिंह, राकेश पाठक, मदन लाल, नियाज़ अहमद , संजय मिश्रा, संतोष चौबे, शमशेर खा, पंकज तिवारी, सुजीत सिंह, आलोक श्रीवास्तव सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
●कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने किया। संचालन जिला सह प्रवक्ता शिवेंद्र मिश्रा ने किया।