[smartslider3 slider="2"]

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत जिलाधिकारी कार्यालय में शपथ

Connect With Social Media

चंदौली- स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2026 के अंतर्गत गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाई.के. राय, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. रमेश प्रसाद, उप जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. प्रेम प्रकाश उपाध्याय सहित समस्त एनएमए, एनएम, एसएचई एवं जिला कार्यालय के कर्मचारियों ने भाग लिया।


कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ की गई। इसके बाद अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनमानस को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया और शपथ दिलाई।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलाया जा रहा है, जिसे कुष्ठ पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य कुष्ठ रोग के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना, रोग के संचरण को शून्य करना और मरीजों के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करना है।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने कुष्ठ रोग के उन्मूलन, रोगियों के सम्मान और गरिमा की रक्षा तथा भेदभाव समाप्त करने की सामूहिक शपथ ली। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि कुष्ठ रोग का इलाज संभव है, इसलिए लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने में सहयोग करे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!