अलीनगर-(मु अफजल) किंग पार्थ इंटरनेशनल स्कूल में 77 वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई।जिससे पूरा परिसर देशप्रेम के रंग में रंग गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। जिन्हें उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने खूब सराहा। वक्ताओं ने संविधान की महत्ता, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।समारोह का समापन देशभक्ति नारों और मिठाइयों के वितरण के साथ हुआ।
