
चंदौली- अलीनगर थाना अंतर्गत सिंधी ताली और जीवनाथपुर रेलवे स्टेशन के बीच 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटने से मौत हो गई।घटना की सूचना पर जफरपुर चौकी इंचार्ज गिरीश राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।
●इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस शव की पहचान कर सके या इससे संबंधित कोई जानकारी हो, तो तत्काल अलीनगर थाने पर सूचना दें।