
मुगलसराय-एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) से संबंधित एक अहम समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें चुनावी कार्यों की गहन समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता रजिस्ट्रीकृत चुनाव अधिकारी अनुपम मिश्रा ने की।
बैठक के दौरान चुनावी कार्यों में गंभीर अनियमितता और लापरवाही पाए जाने पर कड़ा रुख अपनाते हुए 3 सुपरवाइजर और 5 बीएलओ का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित कर दिया गया। यह कार्रवाई चुनावी कार्य में शिथिलता बरतने के कारण की गई है।

●अधिकारियों ने अन्य सुपरवाइजरों और चुनावी कार्य में लगेकर्मचारियों को सख्त चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि अब प्रतिदिन शाम को कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया कि सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले, लापरवाह कर्मचारी और अधिकारी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।
●प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र संख्या 380 में चुनावी व्यवस्था को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में है। लापरवाही पर अब सीधी और कठोर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

