[smartslider3 slider="2"]

चकिया क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे, तीन हुए गंभीर रूप से घायल

Connect With Social Media

चकिया क्षेत्र में शुक्रवार की रात करीब 10 बजे दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पहली घटना सैदूपुर क्षेत्र में हुई, जहां बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार ओम केशरी और पुष्कर वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।


वहीं दूसरी घटना में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दिनेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। घटनाओं के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!