[smartslider3 slider="2"]

‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मुगलसराय

Connect With Social Media



सचिन पटेल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुभाष नगर से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा पैदल नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पहुंचकर समाप्त होगी। यात्रा में करीब 500 लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लिया।


इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरे देश में 11 से 15 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति आदर, सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से तिरंगे के सम्मान और इसके पीछे छिपे त्याग, तपस्या और बलिदान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
वहीं मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरे देश के साथ चंदौली जनपद के सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। मुगलसराय विधानसभा के चारों मंडलों में यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश के मान-सम्मान, स्वाभिमान, आन और शान का प्रतीक है।
विधायक ने कहा कि देश की आजादी के लिए रणबांकुरों ने अपना जीवन मां भारती को समर्पित किया। आजादी को अक्षुण्ण रखने और भारत की एकता-अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प हर नागरिक तक पहुंचाना ही तिरंगा यात्रा का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि तिरंगे की शान को किसी भी कीमत पर झुकने नहीं दिया जाएगा और आने वाली पीढ़ियों तक राष्ट्रप्रेम का संदेश पहुंचाया जाएगा।
तिरंगा यात्रा में मंडल कोषाध्यक्ष
अमित सिंह, गुरदीप सिंह, कृष्णानंद पांडेय, राणा सिंह, अमित सिंह चौहान, विशाल तिवारी, कुंदन सिंह, अनिल गुप्ता, किरण शर्मा, मालती गुप्ता, राजेश जायसवाल, डब्बा तिवारी, किशन गोंड, अश्वनी पांडेय, सपना अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!