[smartslider3 slider="2"]

खड़े ट्रैक्टर में घुसा अनियंत्रित ऑटो, चालक गंभीर घायल

Connect With Social Media


पीडीडीयू नगर (चंदौली)। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुल्हीपुर के समीप सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ऑटो (टेंपो) सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को क्षतिग्रस्त ऑटो से बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घायल चालक की पहचान डब्लू (22 वर्ष) निवासी सतपोखरी, मुगलसराय के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो वाराणसी की ओर से आ रहा था और अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गया।
स्थानीय लोगों में यह भी चर्चा रही कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!