[smartslider3 slider="2"]

विश्व रक्तदान दिवस पर 27 युवाओं ने किया रक्तदान, पूर्व विधायक मनोज सिंह ने किया युवाओं का उत्साहवर्धन

Connect With Social Media



चंदौली। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जन सहयोग संस्थान के तत्वावधान में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के 27 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज सिंह ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज सिंह ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और पुण्यतिथि जैसे विशेष अवसरों को रक्तदान से जोड़कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि आगामी 1 जुलाई को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय युवाओं और सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित करने का भी भरोसा दिलाया।


मनोज सिंह ने कहा कि चंदौली जिले के युवा रक्तदान के प्रति जागरूक हैं और बढ़-चढ़कर इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभा रहे हैं। शिविर के दौरान सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के महत्व और आवश्यकता के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!