[smartslider3 slider="2"]

चंदौली में मसाला निर्माण इकाइयों पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई नमूने जांच के लिए भेजे गए

Connect With Social Media


चंदौली। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ तथा जिलाधिकारी चंदौली के निर्देश पर जनपद में खाद्य पदार्थों, विशेष रूप से मसालों की गुणवत्ता जांच के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले में संचालित मसाला निर्माण इकाइयों का सघन निरीक्षण कर नमूना संकलन की कार्रवाई की।
निरीक्षण के दौरान जिले की दो प्रमुख मसाला निर्माण इकाइयों रॉयल मसाले और आरएल मसाले में जांच की गई। इस दौरान हल्दी, धनिया, मिर्च सहित विभिन्न मसालों के नमूने लेकर उन्हें सील किया गया तथा गुणवत्ता परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया।


खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा मिलावटखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
यह अभियान सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय के निर्देशन तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के.एन. त्रिपाठी के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार एवं रणधीर सिंह यादव भी मौजूद रहे।
खाद्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान से मसाला निर्माण एवं खाद्य कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी अनियमितता पाए जाने पर संबंधित इकाइयों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!