[smartslider3 slider="2"]

गहरवार छात्रवृत्ति योजना: 6 छात्रों का चयन

Connect With Social Media

चंदौली के वर्दीसाडा विद्यालय में पूर्व प्रधानाचार्य की स्मृति में योजना

चंदौली जिले के धानापुर विकासखंड स्थित वर्दीसाडा कंपोजिट विद्यालय में पूर्व प्रधानाचार्य स्व. बाबू रामबदन सिंह गहरवार छात्रवृत्ति योजना के तहत छह छात्रों का चयन किया गया है। कक्षा 6, 7 और 8 के इन चयनित विद्यार्थियों को अगले 12 महीनों तक प्रति माह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम के संयोजक अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि यह छात्रवृत्ति योजना पिछले पांच वर्षों से उनके निजी सहयोग से चलाई जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य गांव के गरीब और मेधावी बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने में मदद करना है।

सिंह ने कहा कि इस छोटे से सहयोग से सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की रुचि बढ़ेगी और वे बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह योजना भविष्य में भी इन बच्चों को लाभान्वित करती रहेगी।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्वेता सिंह ने इस चयन को विद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि सरकार भी गरीब बच्चों के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन पूर्व प्रधानाचार्य बाबू रामबदन सिंह गहरवार की स्मृति में उनके प्रपौत्र अवधेश नारायण सिंह का यह योगदान अत्यंत सराहनीय है।

प्रधानाचार्य श्वेता सिंह ने अवधेश नारायण सिंह और उनकी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से गांव के मेधावी बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर और प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर अवधेश नारायण सिंह, श्वेता सिंह, अरुण प्रकाश, पीयूष कांत पाठक, अरुण मौर्य, बृजेश यादव, कंचन यादव, आशुतोष सिंह, दुलारे यादव, अरुण सिंह, दुर्गावती देवी, ऋतु देवी, पवन प्रकाश भास्कर, कमलेश प्रजापति (एआरपी), जितेंद्र मौर्य, अखिलेश शास्त्री, पंकज पांडे, दरोगा सिंह, कैलाश सिंह, सुदर्शन सिंह, राजेंद्र सिंह, पुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र गुप्ता सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!