
चन्दौली- जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने एकौनी गाव में विगत 4 वर्षों से संचालित गौशाला व बायो गैस प्लांट का भ्रमण किया।इस दौरान किसान चन्द्र प्रकाश सिंह ने डीएम को बताया कि उसने सन 2022 से अपने गौशाला में लगभग 200 गाय रखी गई है और उनके दूध की बिक्री की जाती है और गौशाला परिसर में बायोगैस का प्लांट भी बनाया गया है जिससे लगभग 120 घरों में पाईप लाइन के माध्यम से गैस की सप्लाई दी जा रही है। जिलाधिकारी ने इस कार्य क्षेत्र का बड़े पैमाने पर करने को कहा साथ ही उन्होंने नावार्ड एवं उद्योग अधिकारी को सरकार द्वारा वित्तीय सहायता का लाभ दिलाकर योजनाओं से जोड़े जाने की बात भी कही ताकि बायोगैस एवं पशुपालन के क्षेत्र में विस्तार हो सके।

एलपीजी क्राइसिस के बीच ऐसा विकल्प जिससे एक गाव एलपीजी को लेकर चिंतामुक्त है इसे देखते हुए डीएम ने कहा कि जितने गौशालाएं है वहां पर भी इसी प्रकार से बायोगैस प्लांट लगाए जाय जिससे अधिक से अधिक लोगों इसकी सुविधा मिल सके साथ ही किसानों को आर्गेनिक फर्टिलाइजर प्राप्त हो सके। जिससे उनके फसलों की गुणवत्ता के साथ साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी।

देखा जाय तो चंद्रप्रकाश सिंह द्वारा संचालित गौशाला और बायोगैस प्लांट आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गए हैं। 200 गायों के गोबर से चलने वाला यह प्लांट 350 क्यूबिक मीटर क्षमता का है, जिससे 125 घरों में पाइपलाइन द्वारा मात्र ₹500 महीने में सस्ती और नियमित बायोगैस मिल रही है। यह पहल एलपीजी संकट का समाधान करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही है।