[smartslider3 slider="2"]

जमीन विवाद में कथित हमला मामले ने पकड़ा तूल,आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी

Connect With Social Media


चन्दौली– अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर गांव में जमीन के विवाद में एक पक्ष के श्यामलाल ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट व रिवॉल्वर की मुठिया से सिर पर प्रहार करने का आरोप लगाया तो दूसरा पक्ष ऐसी किसी घटना से इंकार किया है।मामला श्यामलाल की पत्नी राजमती देवी के नाम पर अमोधपुर जमीन से जुड़ा है। उक्त जमीन के बगल में पड़ोसी ज्ञानदेव गुप्ता की भूमि है।

प्रथम पक्ष श्यामलाल

● श्यामलाल का आरोप है कि लगभग एक माह पूर्व क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा दोनों पक्षों की मौजूदगी में नापी कराई गई थी जिस पर विपक्षी भी सहमत था।लेकिन अब श्यामलाल जब भवन निर्माण की तैयारी कर रहे थे तो पड़ोसी ने विवाद खड़ा कर दिया।आरोप है कि पड़ोसी कुछ अज्ञात लोगों के साथ मौके पर पहुचे और काम रोकने के लिए बोले।विवाद बढ़ने लगा तो उन्होंने रिवॉल्वर की मुठिया से श्यामलाल के सिर पर वार कर दिया।

द्वितीय पक्ष ज्ञानदेव गुप्ता

●जबकि दूसरा पक्ष ज्ञानदेव गुप्ता इन आरोपो को सिरे से खारिज करते हुए बताई कि उनका करीब 50 बिस्वा जमीन वहां है और वे अपने जमीन में पिलर डालने का विरोध किये थे।

थाने में जबरदस्ती ले जाते हुए


●हालांकि मामला राजस्व विभाग से जुड़ा था लेकिन थाने का हस्तक्षेप कानून व्यवस्था के लिए जरूरी था। कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षो को थाने में बिठाया।

बाइट- अरुण कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी

●इस संबंध में क्षेत्राधिकारी डीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!