[smartslider3 slider="2"]

बिहार के युवकों ने तस्करी के लिए खरीदी यूपी की बाइक,150 टेट्रा के साथ धरे गए

Connect With Social Media

चन्दौली- बिहार में शराब बंदी को लेकर यूपी से शराब तस्करो पर बार बार लगाए जा रहे अंकुश के बावजूद शराब तस्कर नित नए हथकंडे अपना रहे हैं।इसी क्रम में कंदवा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत तलाशपुर नहर की पुलिया के समीप यूपी की नंबर प्लेट लगी बाइक पर बिहार निवासी दो युवक बोरे व झोले में डेढ़ सौ से ज्यादा टेट्रा पैक देशी व विदेशी शराब के साथ पकड़े गए। दोनो युवकों ने बताया कि यूपी से शराब खरीद कर बिहार में ऊंचे दामो में बेचकर पैसे कमाने में जुटे थे। फिलहाल कंदवा पुलिस ने दोनों युवकों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!