[smartslider3 slider="2"]

हनुमान जयंती को लेकर निकाली झांकी,ओम तिवारी के भक्ति गीतों पर थिरके लोग

Connect With Social Media

चंदौली-  खबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से है जहां हनुमान जयंती को लेकर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज नगर में रामचरित मानस संघ द्वारा भव्य झांकी निकाली गई। झांकी के दौरान काफी संख्या में महिलाओं,पुरुषों व सैकड़ो श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान भक्तिमय रंगारंग कार्यक्रम भी चलता रहा जिसमे कलाकारों ने हनुमान भक्ति गीतों से झांकी में भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। यह झांकी नगर के रवि नगर से होते हुए कई मोहल्ले से गुजरते हुए जीटी रोड हनुमान मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। जहां अगले कार्यक्रम की तैयारी में लोग जुट गए।

झांकी में राम लक्ष्मण सीता वह हनुमान का स्वरूप लोगों को मंत्र मुग्ध कर रहा था। वही बड़े ही श्रद्धा पूर्वक पालकी को लोग बजरंगबली के जयकारे के साथ लेकर नगर में भ्रमण किया।

कार्यक्रम में ओम तिवारी समेत कई स्थानीय कलाकारों ने भक्ति गीतों से लोगों को ढूंढने पर दिवस कर दिया विवश कर दिया झांकी के साथ नाचते गाते ढूंढते हुए चल रहे भक्तजन के भीतर एक अलग ही उत्साह दिख रहा था

Leave a Comment

error: Content is protected !!