
चन्दौली(बलुआ)- चहनियां स्थित माँ खंडवारी मंदिर के रास्ते पर ग्रामीणों द्वारा चंदा जुटा कर नाली निर्माण कराना कही न कही सिस्टम को आइना दिखाने जैसा प्रतीत होता है। शासन प्रशासन व ग्राम प्रधान के उदाशीन रवैये से आजिज आकर ग्रामीणों ने आपस मे धन इकट्ठा किया और एक मंच बनाकर खण्डवारी देवी के प्रसिद्ध मंदिर पर नाली निर्माण का कार्य शुरू कराया है। बताया जाता है कि इस मार्ग पर बना नाली विगत कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है । श्रद्धालुओ और ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारीयो और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बाद भी कानो पर जूं तक नही रेंगा । इसे लेकर लोगो मे आक्रोश व्याप्त है। चहनियां कस्बा से सटे खण्डवारी गांव में मां खण्डवारी देवी व महादेव का प्रसिद्ध मंदिर है जहां प्रतिदिन सैकड़ो श्रद्धालु दर्शन पूजन को आते है । यही रास्ता कस्बा में रिहायशी इलाकों,मां खण्डवारी देवी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की तरफ जाता है । मन्दिर जाने वाले मार्ग पर बनी नाली तो क्षतिग्रस्त है ही मार्ग पर केवल डेढ़ सौ मीटर मन्दिर तक ही जाने के लायक है । बीच मे जो नाली बनी है वो भी वाहनों के लोड से क्षतिग्रस्त हो गया है । दो पहिया वाहन से आने वाले लोग बन्धवापर जाने वाले मार्ग पर ही अपनी गाड़ी छोड़कर दर्शन करने जाते है जहां हमेशा वाहन चोरी होने का खतरा बना रहता है । कुछ महीने पहले क्षेत्र पंचायत के जेई ने मार्ग और नाली का सर्वे किया था किंतु वो भी ठंडे बस्ते में चला गया । ग्रामीणों द्वारा कई बार जनप्रतिधियों और अधिकारीयो को अवगत कराया था बाबजूद आस्था से जुड़ी स्थल और बच्चो के विद्यालय जाने वाले मार्ग को बनवाने की जरूरत नही समझी गयी । ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर खुद ही नाली के निर्माण का कार्य शुरू कराया । इसे लेकर ग्रामीण आक्रोशित है । ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारीयो से कहकर थक गये है । सरकार द्वारा आस्था पर बढ़ावा दिया जा रहा है । यहां तो केवल दिखावा है।नाली निर्माण में निखिल सिंह, चंद्रेश सिंह, नत्थू यादव, सोनू चौहान, विकास यादव आदि लगे रहे ।