[smartslider3 slider="2"]

चंदौली में नवजात बालिकाओं को बेबी किट व सम्मान पत्र वितरित

Connect With Social Media

चंदौली। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” योजना एवं “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के तहत आज पं. कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय, चंदौली के एसएनसीयू वार्ड में जन्मी 22 नवजात बालिकाओं को बेबी किट एवं सम्मान पत्र वितरित किए गए।इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा बालिकाओं के अभिभावकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया। अभिभावकों को यह भी बताया गया कि वे अपनी नवजात बच्चियों के लिए कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत निर्धारित श्रेणी में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की जिला मिशन को-ऑर्डिनेटर श्रीमती रागिनी सिंह, अर्चना देवी, काउंसलर, अनीता (नर्स), वन स्टॉप सेंटर चंदौली की टीम तथा अस्पताल के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!