
पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर (चंदौली) – पीडीडीयू नव शक्ति के अंतर्गत महिलाओं के लिए बनाए गए अस्थायी वेंडिंग जोन में लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया, जिसमें कुल नौ महिलाओं को दुकान आवंटित की जानी है। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि लकी ड्रॉ एक छोटी बच्ची के हाथों से कराया गया, जिसने पारदर्शिता और निष्पक्षता का संदेश दिया।

लकी ड्रॉ के दौरान महिलाओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। चयनित नौ महिलाओं को अस्थायी वेंडिंग जोन में अपनी दुकान संचालित करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकेंगी।
इस पहल की सराहना करते हुए, उप जिलाधिकारी राजीव मोहन सक्सेना ने कहा, “यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अधिकारियों में राजीव मोहन सक्सेना, उप जिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर, सोनू किन्नर, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर शामिल रहे।

पीडीडीयू नव शक्ति की यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय और प्रेरणादायक कदम मानी जा रही है।

