[smartslider3 slider="2"]

3 ग्राम प्रधान मॉडल यूथ ग्राम सभा राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे गए,धानापुर के आशुतोष सिंह मिंटू भी शामिल

Connect With Social Media

चंदौली– जनपद के 3 ग्राम प्रधानों ने मॉडल यूथ ग्राम सभा राष्ट्रीय पुरस्कार पाकर जिले का मान बढ़ाया साथ ही अन्य ग्राम प्रधानों के लिए प्रेरणास्रोत बने।यह प्रतिष्ठित सम्मान नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
सम्मानित होने वाले ग्राम प्रधानों में धानापुर विकासखंड की प्रहलादपुर ग्राम पंचायत के प्रधान आशुतोष कुमार सिंह उर्फ मिंटू, मढ़िया ग्राम पंचायत के प्रधान आशुतोष जायसवाल तथा चहनिया विकासखंड के हुदहुदीपुर ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह रिंकू शामिल हैं। केंद्रीय पंचायती राज मंत्री डॉ. एस.पी. बघेल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


●इस उपलब्धि से जिले और संबंधित ग्राम पंचायतों में उत्साह का माहौल है। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद जब प्रधान आशुतोष सिंह मिंटू पहली बार धानापुर पहुंचे तो क्षेत्र के हजारों लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने धानापुर कस्बे का भ्रमण करते हुए शहीद पार्क पहुंचकर 1942 के धानापुर गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


●गौरतलब है कि ग्राम पंचायत प्रहलादपुर को यह सम्मान विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत किए गए गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों के लिए मिला है। इन कार्यों का जिला, प्रदेश और केंद्र स्तर पर मूल्यांकन किया गया, जिसके बाद पंचायत को ‘मॉडल यूथ ग्राम सभा’ के रूप में चयनित किया गया। इससे पूर्व भी प्रधान आशुतोष सिंह मिंटू को राजकीय सम्मान मिल चुका है।

●इस अवसर पर ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह ने कहा कि 2021 में पदभार संभालने के बाद से उनका लक्ष्य गांव का सर्वांगीण विकास रहा है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह को देते हुए कहा कि विधायक सैयद राजा एवं धानापुर ब्लॉक प्रमुख के मार्गदर्शन में ही विकास कार्य संभव हो सका।


●इस दौरान भाजपा नेता रमेश यादव ‘बबलू’ ने कहा कि आशुतोष सिंह मिंटू लगातार गांव के विकास के लिए समर्पित रहते हैं। उन्होंने अन्य ग्राम प्रधानों से भी उनसे प्रेरणा लेने की अपील की और कहा कि सरकार अच्छे कार्य करने वालों को सम्मानित कर रही है।

●इस कार्यक्रम में रामजी कुशवाहा (प्रधान), संतोष गुप्ता, बीरेंद्र यादव (प्रधान), बृजेश गोड़, कमलाकांत मिश्रा, गोपाल बिंद, संजय बिंद, छविनाथ मौर्य, अखिलेश कुमार, तेरस गोड़, शेषनाथ, बाबूलाल कुशवाहा, निक्कू श्रीवास्तव, शमशेर अली, मनीष सिंह, अनिल यादव, उदल राम, धनंजय रस्तोगी, गुलशन सेठ, रंजन सेठ, बिहारी बहेलिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!