[smartslider3 slider="2"]

मिशन शक्ति 5: महिलाओं को बराबरी का हक व सम्मान दिलाने को निकाली गई रैली

Connect With Social Media

मुग़लसराय(चंदौली)- नारी सुरक्षा,नारी सम्मान व नारी स्वालंबन को लेकर मिशन शक्ति पांच के दूसरे चरण का शुभारंभ वासंतिक नवरात्र के दौरान किया गया।इसी क्रम में जनपद के मुगलसराय कोतवाली से रैली निकाल कर अलीनगर थाने तक पहुची। रैली का शुभारंभ सीओ स्नेहा तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर किया।मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के अलावा समाज के हर वर्ग में उन्हें बराबरी का हक देने के लिए प्रोत्साहित करना बताया जा रहा है। रैली में यातायात पुलिस, कोतवाली पुलिस, पीआरबी 112 के अलावा भारी संख्या में महिला पुलिसकर्मी व नगर की जागरूक महिलाएं भी शामिल हुई।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी ने कहा कि वसंतिक नवरात्र 2026 में मिशन शक्ति फेज 5 के दूसरे चरण का शुभारंभ हो रहा है। इसी क्रम में आज बाइक रैली का आयोजन किया गया है। पुलिस के द्वारा सैकड़ो की संख्या में महिला कांस्टेबल, पुरुष कांस्टेबल, 112 व सिविलियन महिलाएं भी बाइक रैली में शामिल है। जन जागरूकता के लिए बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसे जल्द ही थाना मुगलसराय से थाना अलीनगर तक संचालित किया जाएगा। बाइक रैली का उद्देश्य है जनता को यह संदेश देना कि महिला सुरक्षा यूपी पुलिस व चंदौली पुलिस के लिए सर्वोपरि है और महिलाओं के सुरक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!