[smartslider3 slider="2"]

रिहायशी इलाके में गुबारे का गैस सिलेंडर फटा,1 घायल दो चोटिल

Connect With Social Media

मुग़लसराय(चन्दौली)- कोतवाली अंतर्गत लाठ न 1 मुहल्ले में गुब्बारे में भरने वाली एसिटीलीन गैस टंकी में विस्फोट हो गया।विस्फोट इतनी जबरदस्त थी कि सड़क के दूसरी तरफ अरविंद प्रेस की बाहरी दीवार मलबे में तब्दील हो गया वही गुब्बारा बेचने वाला चुन्नू ठठेरा उम्र करीब 55 वर्ष गंभीर रूप से घायल होगया साथ ही सामने वाले मकान के दो लोग भी चोटिल हुए हैं।

घटना उस वक्त की है जब चुन्नू ठठेरा जो लाठ न 1 पर किराए पर रहता था नित्य की भांति सिलेंडर में गैस भरने की तैयारी में था इसी बीच सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया और सिलेंडर के परखच्चे उड़ गए।फिलहाल मुग़लसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह व चौकी प्रभारी विजय राज ने मौके पर पहुच कर घायल को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेजवाया जहा उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

आपको बतादे कि मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र में सिलेंडर ब्लास्ट की दूसरी घटना है।इसके पूर्व शाहकुटी क्षेत्र में रिहायसी इलाके में किराए के मकान में रहने वाले अशोक का सिलेंडर फटा था लेकिन उस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नही आई थी और अब ये दूसरी घटना रिहायसी इलाके में घटी जिनमे एक गंभीर व 2 चोटिल हुए।व्यस्ततम रास्ते पर हुए इस हादसे में ये महज संयोग था कि कोई राहगीर उधर से नही गुजर रहा था अन्यथा किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नही किया जा सकता था।

Leave a Comment

error: Content is protected !!