[smartslider3 slider="2"]

दर्शना सिंह ने विनियोग विधेयक 2026 का समर्थन किया

Connect With Social Media

उच्च सदन में कहा, यह विधेयक विकास की दिशा और प्राथमिकताएं बताता है

चंदौली। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने उच्च सदन में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान सरकार की नीतियों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक केवल सरकारी खर्च का ब्यौरा नहीं है, बल्कि देश के विकास की दिशा और प्राथमिकताओं को भी स्पष्ट करता है।

अपने संबोधन में सांसद दर्शना सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ एक ठोस रोडमैप है, जो देश को प्रगति की ओर ले जाएगा।

सांसद ने आचार्य कौटिल्य के अर्थशास्त्र का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि मजबूत शासन और जनकल्याणकारी नीतियाँ ही किसी राष्ट्र को सशक्त बनाती हैं।

दर्शना सिंह ने सरकार की विभिन्न योजनाओं से ग्रामीण भारत में आए बदलावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और जल जीवन मिशन का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं से गरीबों को शौचालय, पक्के घर और नल से जल की सुविधा मिली है।

उन्होंने डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) और डिजिटल भुगतान प्रणाली की सफलता का भी उल्लेख किया। सांसद के अनुसार, इन प्रणालियों से पारदर्शिता बढ़ी है और भ्रष्टाचार में कमी आई है। उन्होंने किसानों को बेहतर सुविधाएँ मिलने और अर्थव्यवस्था के तेजी से बढ़ने की भी बात कही।

दर्शना सिंह ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश में ‘डबल इंजन’ सरकार विकास को गति दे रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!