[smartslider3 slider="2"]

मुगलसराय में अपना दल (कमेरावादी) का समता सम्मेलन
डॉ. पल्लवी पटेल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, सामाजिक न्याय पर जोर

Connect With Social Media

अशोक कुमार जायसवाल

मुगलसराय में अपना दल (कमेरावादी) द्वारा मंडलस्तरीय समता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने यूजीसी बिल, जातिगत जनगणना और पंचायत चुनाव जैसे प्रमुख मुद्दों पर अपनी बात रखी।
यह सम्मेलन विकास खंड नियामताबाद स्थित गोरईयाँ प्राथमिक विद्यालय के समीप मैदान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉ. पल्लवी पटेल मुख्य अतिथि थीं, जबकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.एल. पटेल ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना और वंचित वर्गों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। आयोजकों ने यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026 को तत्काल लागू करने और ओबीसी की जातिवार जनगणना सुनिश्चित कराने की मांग प्रमुखता से उठाई।


आयोजकों का कहना था कि समाज में आज भी जातीय भेदभाव और उत्पीड़न की घटनाएं सामने आती हैं। विशेषकर शिक्षण संस्थानों में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन वर्गों के अधिकारों की रक्षा और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए ठोस नीतियों की आवश्यकता है।
उनके अनुसार, एससी, एसटी और ओबीसी की जातिवार जनगणना से समाज की वास्तविक स्थिति सामने आएगी। इससे नीति निर्माण में पारदर्शिता आएगी और वंचित वर्गों को उनका उचित हक मिल सकेगा।


अपने संबोधन में विधायक पल्लवी पटेल ने यूजीसी बिल की वर्तमान व्यवस्था को ‘लचर’ बताया। उन्होंने कहा कि इससे समाज में एक बड़ी खाई पैदा हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपने राजनीतिक लाभ-हानि को ध्यान में रखते हुए इस बिल को लागू करने की रणनीति बना रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अपना दल (कमेरावादी) का मुख्य उद्देश्य यूजीसी बिल और जातिगत जनगणना जैसे मुद्दों को जनता के बीच ले जाना और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूत करना है।


सम्मेलन में वाराणसी मंडल अध्यक्ष उमेश मौर्य, किसान मंच के मंडल अध्यक्ष बलराम यादव, जिलाध्यक्ष गुरुपूरन पटेल, किसान मंच जिलाध्यक्ष संदीप पटेल, हरिद्वार पटेल और ईशान मिल्की सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों ने क्षेत्रीय लोगों से इस सामाजिक न्याय और समानता की मुहिम को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
पल्लवी पटेल ने पंचायत चुनाव में हो रही देरी को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार और उसके मंत्रियों के

बयानों में तालमेल नहीं है। एक ओर मंत्री चुनाव कराने की बात कर रहे हैं, वहीं सरकार एफिडेविट दाखिल करने की बात कह रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर पंचायत चुनाव टाल रही है। उनका मानना है कि यदि समय पर जिला पंचायत चुनाव कराए गए तो परिणाम सरकार के खिलाफ जा सकते हैं, जिसका असर आगामी विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा।
पल्लवी पटेल ने कहा कि जनता अब सरकार की मंशा को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!